• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    स्वच्छ भारत अभियान: पोरथ शिव मंदिर परिसर में किया गया सफाई

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 14, 2023
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ 14 दिसंबर 2023/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के गावों में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोरथ के शिव मंदिर परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में सुबह साफ-सफाई किया गया और लोगो को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाकर सफाई व्यवस्था के लिए प्रेरित किया गया।  पोरथ धाम में स्थित शिव मंदिर परिसर का साफ-सफाई और इसके धार्मिक और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में कई मतदाता जागरूकता और सफाई कार्यक्रम किया गया है। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के हर ग्राम पंचायत में हर सप्ताह के शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाकर गांव के लोगो को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित कर पूरे जिले में सफाई अभियान चलाना हमारा मूल उद्देश्य है।

    43 thoughts on “स्वच्छ भारत अभियान: पोरथ शिव मंदिर परिसर में किया गया सफाई”
    1. I personally find that alex here — I’ve tried cross-chain transfers and the accurate charts impressed me. Great for cross-chain swaps with minimal slippage.

    Comments are closed.