• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कार्यालय के साथ अपने आस-पास में रखें स्वच्छता का ध्यान-कलेक्टर श्री गोयल

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 2, 2024
    Spread the love

    गांधी जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर में किया गया सफाई कार्य, दिया स्वच्छता का संदेश
    जिले भर आयोजित हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा
    रायगढ़, 2 अक्टूबर 2024/ गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज स्वच्छ भारत दिवस के तहत कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े भी उपस्थित रही।  
             गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री गोयल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी।  उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कार्यालय में साफ.-सफाई बनाए रखने एवं प्लास्टिक के उपयोग से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति आपके सामने गंदगी करते दिखे तो उन्हे गंदगी करने से रोकें। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम स्वच्छता को आत्मसात करें। 
              कलेक्टर श्री गोयल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने एक विकसित देश की कल्पना की थी, हमारा कर्तव्य बनता है कि हम गंदगी को दूर कर देश की सेवा करे। इसके लिए हम हर सप्ताह दो घंटे श्रम दान करें। अपने आस-पास को स्वच्छ रखें और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। 
               स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूरे कलेक्टोरेट परिसर में झाडू लगाकर साफ -सफाई किया गया साथ ही अनावश्यक रूप से बढ़े पौधों की छटाई का कार्य भी किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने  स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर अपना श्रम दान किया। 
    जिले भर में आयोजित हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा
    स्वच्छ भारत दिवस के तहत जिले भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील कार्यालय रायगढ़ में स्वच्छता हेतु श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा के द्वारा तहसील के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता एवं मतदान की शपथ दिलाई गई। जनपद पंचायत खरसिया एवं तमनार में अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली। इसी प्रकार कार्यालय श्रमायुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़ द्वारा परिसर में साफ -सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली गई। एसडीएम खरसिया के नेतृत्व में शहर के कार्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इसी तरह जिले के अन्य विभागीय कार्यालय सहित ग्राम पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

    43 thoughts on “कार्यालय के साथ अपने आस-पास में रखें स्वच्छता का ध्यान-कलेक्टर श्री गोयल”

    Comments are closed.