• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    तमनार पुलिस ने अभियान चलाकर लंबे समय से फरार तीन स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 2, 2023
    Spread the love

    रायगढ़ । निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 01.11.2023 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया जिसमें चोरी के मामले के तीन वारंटी/आरोपियों – राजेश परजा, अजय परजा और राजकुमार परजा तीनों निवासी ग्राम बुडिया, थाना तमनार को पुलिस ने छापेमार कार्यवाही कर हिरासत में लिया गया । ये चारों चोरी के मामले में न्यायालय पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे जिनसे इनका स्थायी वारंट न्यायालय द्वारा जारी हुआ था । वारंटियों को आज दोपहर जेएमएफसी घरघोड़ा के न्यायालय स्थायी वारंट के पालन में पेश किया गया है । तमनार पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अवैध शराब व वारंटी की धरपकड़ के साथ झगड़ा विवाद की शिकायत पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जा रहा है ।

    35 thoughts on “तमनार पुलिस ने अभियान चलाकर लंबे समय से फरार तीन स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार”

    Comments are closed.