• Mon. Jun 9th, 2025

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सभी प्रत्याशी के व्यय लेखा का प्रथम जांच होगा 06 नवंबर कोजनपद पंचायत सारंगढ़ में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा जांच

Bychattisgarhmint.com

Nov 4, 2023

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 04 नवंबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा सारंगढ़-17 और बिलाईगढ़-43 के सभी अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का मिलान और प्रेक्षक के समक्ष प्रथम जांच 06 नवंबर 2023 को कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सारंगढ़ में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने पत्र जारी कर कहा है कि सभी प्रत्याशी निर्धारित तिथि 06 नवंबर 2023 को प्रथम जांच, 10 नवंबर 2023 को द्वितीय जांच और 15 नवंबर 2023 को तृतीय जांच के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *