• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    समर कैम्प से छपोरा के बच्चों की प्रतिभा में आया निखार

    Bychattisgarhmint.com

    May 18, 2024
    Spread the love


    छपोरा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में समर कैम्प आयोजित

    रायगढ़, 18 मई 2024/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्म अवकाश में बच्चों को शैक्षणिक संस्थानों/शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़े रखने तथा विभिन्न क्रियाकलापों से उनके मनोरंजन के साथ-साथ समय का सही सदुपयोग करने के उद्देश्य से स्कूलों में समर कैम्प आयोजित करने के निर्देश प्रसारित किये गये है। 
              कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पुसौर के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में समर कैम्प विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर दिनेश कुमार पटेल एवं विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा के देखरेख एवं संकुल प्राचार्य विजय कुमार साव व संकुल शैक्षिक समन्वयक मायाराम गुप्ता एवं शाला विकास समिति के सहयोग से समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिदिन बच्चों को विभिन्न क्रियाकलापों/गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता रहा, जिसमे मुख्य रूप से प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से 15 मिनट योग अभ्यास, 15 मिनट का बालिकाओं हेतु कराटे एवं आत्मसुरक्षा का अभ्यास, 15 मिनट नैतिक एवं शारीरिक शिक्षा, 30 मिनट कंप्यूटर शिक्षा, 30 मिनट पुस्तकालय वाचन, 15 मिनट सांस्कृतिक कार्यक्रम, 30 मिनट सामूहिक गतिविधियों के साथ साथ प्रतिदिवस अलग-अलग गतिविधि जैसे कविता, कहानी, मेहंदी रचाओ, नृत्य, गायन, वेशभूषा पहनो, ड्राइंग, पेंटिंग, चित्रकला, रंगोली का आयोजन कर बच्चों के समर कैंप को और भी आकर्षक बनाया गया। 
    द्वितीय चरण का भी होगा आयोजन
    वर्तमान में समर कैंप का द्वितीय चरण शासन के द्वारा जारी निर्देशानुसार 20 मई से पुन: प्रारंभ किया जायेगा। जिसमें जिले से निर्धारित दिवस अनुसार कार्यक्रम का आयोजन शाला परिसर में किया जायेगा। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल, बीआरसी शैलेंद्र मिश्रा ने संकुल प्राचार्य, सीएसी एवं समस्त स्टाफ  छपोरा को सफल आयोजन के लिये बधाई दिए।

    40 thoughts on “समर कैम्प से छपोरा के बच्चों की प्रतिभा में आया निखार”

    Comments are closed.