• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में चयनित जिले के युवाओं का रायपुर में हुआ सम्मान 

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 14, 2024
    Spread the love

    अग्निवीर थल सेना में चयनित युवाओं को कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने दी बधाई 
    जिले के 14 युवाओं का हुआ भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में चयन
    रायगढ़, 14 मार्च 2024/ भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में रायगढ़ जिले के 14 युवाओं का चयन हुआ है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के युवा देश की रक्षा के लिए आगे बढ़कर अग्निवीर थल सेना में चयनित हुए है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। आगे भी आप सभी अच्छे से मेहनत करें और आगे बढऩे के लिए लगातार प्रयास करें। अन्य लोगों के लिए आप सभी प्रेरणा है, आपको देखकर जिले के अन्य युवा भी देश की सेवा के लिए आगे बढ़ेंगे। इस दौरान कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने जिले के युवाओं को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में भाग लेने हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष वाहन को रवाना किया।
    उल्लेखनीय है कि भारतीय थल सेना अग्निवीर के रूप में छत्तीसगढ़ के विभिन्न युवाओं का चयन हुआ है। जिसमें रायगढ़ जिले के 14 युवा शामिल है। इन सभी युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए कड़ी मेहनत की एवं लिखित और शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण की। अब वे देश की सेवा कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने जा रहे हैं। सभी चयनित अग्निवीर युवाओं के सम्मान में आज राजधानी रायपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी चयनित युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
    जिले के इन युवाओं का हुआ चयन
    जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में रायगढ़ जिले के जिन 14 युवाओं को चयन हुआ है, इनमें सर्वश्री तोरन चंद्रभान सिंह, संजीवन मिंज, रूसताम साहू, दीपक कुमार, नीरज कुमार राठिया, गौरव निदंनीय, हितेश प्रधान, राकेश गुप्ता, हर्ष कुमार मेश्राम, विभाष सिंग, रंजन यादव, अभिषेक कुमार मिश्रा, अनुज पटेल एवं मनुएल एक्का शामिल है।