• Thu. Apr 16th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अर्बन चैलेंज फंड’ योजना का किया शुभारंभ

Bychattisgarhmint.com

Apr 15, 2026

महापौर जीवर्धन चौहान बोले 1 लाख करोड़ की योजना से शहरों के विकास को मिलेगी नई दिशा

रायगढ़।भारत सरकार के शहरी मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा नगरीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अर्बन चैलेंज फंड योजना का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, नगर निगमों के महापौर एवं सभापति, साथ ही नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों के सीएमओ और अध्यक्ष शामिल हुए।रायगढ़ नगर निगम से महापौर जीवर्धन चौहान एवं सभापति ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार ने शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए बड़े स्तर पर वित्तीय सहायता की रूपरेखा प्रस्तुत की।कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात महापौर जीवर्धन चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्बन चैलेंज फंड के तहत केंद्र शासन द्वारा 1 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का प्रावधान किया गया है। यह योजना प्रतिस्पर्धी वित्तपोषण के माध्यम से शहरी बुनियादी ढांचे में व्यापक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत परियोजनाओं में 50 प्रतिशत राशि निजी अथवा बाजार से जुटाई जाएगी, जिससे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को भी बढ़ावा मिलेगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी।इस योजना के तहत प्रमुख रूप से विकास केंद्रों के रूप में आर्थिक गलियारों का निर्माण, हरित क्षेत्रों का विकास, शहरों के मुख्य क्षेत्रों का पुनरोद्धार, विरासत स्थलों का जीर्णोद्धार, साथ ही जल एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।महापौर ने कहा कि इस योजना के माध्यम से शहरों का समग्र और आधुनिक विकास सुनिश्चित होगा, जिससे नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शहरी जीवन स्तर में सुधार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *