• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    गोपालपुर में किया गया यूनिटी मार्च का आयोजन

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 15, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़,15 नवम्बर 2025/बिलाईगढ़ ब्लॉक के गोपालपुर में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जांजगीर चाम्पा क्षेत्र के सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने देश के प्रथम गृह मंत्री और रियासतों के एकीकरण करने वाले सरदार पटेल के गौरव गाथा का जिक्र किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी साहू, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, संतोष सोनवानी, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, भुवन मिश्रा, वेदराम जांगड़े, मनोज जायसवाल, रेवती चंद्रा, सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, एसडीएम प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, आयुष डॉक्टर हर किशोर धृतलहरे, ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इस दौरान जलपान में पोहा, जलेबी, काढ़ा चाय और सामान्य चाय की व्यवस्था शानदार था।