• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कापू और पत्थलगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 8, 2023
    Spread the love

    आरोपी से पत्थलगांव, सीतापुर, धरमजयगढ़, लैलूंगा और रायगढ़ से चोरी 10 बाइक बरामद

    रायगढ़ ।  आज दिनांक 08/11/20 23 को पत्थलगांव और कापू पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कापू थाना क्षेत्र के कदमढोढी गांव में दबिश देकर शातिर बाइक चोर आरोपी सुरेंद्र नट पिता मलसिंह नट से चोरी की 10 बाइक बरामद किया गया है । 
    
                  विगत दिनों थाना प्रभारी पत्थलगांव द्वारा पत्थलगांव नगर पंचायत से चोरी बाइक के संबंध में घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज संदेही पतासाजी के लिए थाना प्रभारी धरमजयगढ़, कापू, लैलूंगा को शेयर किया गया था । थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के संदेही का अपने स्तर पर पतासाजी किया गया जिसमें संदेही के ग्राम कदमढोढी के सुरेंद्र नट के होने का पता चला । थाना प्रभारी कापू द्वारा तत्काल पत्थलगांव पुलिस को सूचित कर कापू व पत्थलगांव पुलिस के साथ संदेही के सकुनत पर दबिश दिया गया और जिसमें आरोपी सुरेंद्र नट के घर से 10 चोरी की बाइक बरामद हुआ । आरोपी ने इन बाइक को पत्थलगांव, सीतापुर, धरमजयगढ़, लैलूंगा और रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी कर घर में छुपा कर रखना बताया है । बरामद 3 बाइक थाना पत्थलगांव में दर्ज अपराध से संबंधित थे जिस पर पत्थलगांव पुलिस द्वारा आगे कार्रवाई की जा रही है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव धीरेंद्र नाथ दुबे एवं उनके स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।