• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    रायगढ़ में पहले मतदान होगा उसके बाद दुकान खोलेंगे व्यापारी

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 27, 2024
    Spread the love

    पहले मतदान फिर दुकान
    मतदान जागरूकता के लिए ली गई चेंबर ऑफ कामर्स एवं शहर के व्यापारियों की बैठक ।


    रायगढ़ शहर में लोकसभा मतदान दिवस 7 में को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने में के लिए सहयोग हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी सदस्य एवं शहर के व्यापारियों की बैठक ली गई। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी सदस्य गण एवं व्यापारियों ने पहले मतदान फिर दुकान का एक स्वर में नारा दिया।
    कमिश्नर कार्यालय में बैठक शाम 4.30 बजे से शुरू हुई। डिप्टी कमिश्नर श्री सुतीक्षण यादव ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन में शहर के 75 मतदान केंद्रों में 70 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ है। इनमें 17 मतदान केदो में 60% से भी कम मतदान हुए हैं। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री यादव ने शहर जिले एवं शहर के सभी मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए सहयोग करने की अपील। दुकानों पर कार्यरत श्रमिकों को मतदान हेतु अवकाश देने की बात कही गई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर जो संदेश प्रसारित किया गया था, उसे भी व्यापारियों के समक्ष प्रदर्शित किया गया। सभी पदाधिकारी सदस्य एवं व्यापारियों को संकल्प पत्र में हस्ताक्षर करवाए गए। इस दौरान सभी ने लोकसभा मतदान दिवस 7 मई को अपने, अपने परिवार, मित्रजनों, पड़ोसियों, स्टाफ, उनके परिवार को मतदान देने हेतु प्रेरित करने संकल्प लिया। बैठक के दौरान सभी व्यापारियों को जिला प्रशासन एवं निगम की ओर से जारी स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता से संबंधित स्टीकर प्रदान किया गया एवं इन स्टीकर को अपने-अपने संस्थानों में लगाने और दुकानों में आने वाले ग्राहकों को मतदान जरूर करने के लिए जागरूक करने की बात कही गई। अध्यक्ष चेंबर ऑफ कामर्स के श्री गोपी ठाकुर ने व्यापारियों की ओर से मतदान दिवस के दिन दुकानों में आए ग्राहकों द्वारा वोट देने संबंधित उंगली पर लगे अमिट स्याही दिखाने पर 5 प्रतिशत तक की छूट देने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उपस्थित सभी व्यापारियों ने पहले मतदान फिर दुकान चुनाव का पर्व रायगढ़ का गर्व, मतदान दिवस 7 मई आदि नारे लगाए। उपस्थित सभी व्यापारियों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के इस अभियान में पुरजोर सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में रायगढ़ कैट ईकाई अध्यक्ष पवन बसंतानी, कैट प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जेठानी, चेम्बर सलाहकार सुनील अग्रवाल,चैंबर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ ईकाई महासचिव मनीष उदासी, कोषाध्यक्ष राहुल मोड़ा, प्रदेश सलाहकार रामनिवास मोड़ा, संरक्षक संतोष अग्रवाल, गुरमुख दास वलेचा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर तलरेजा, तरुण अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अमित रतेरिया ,नरेंद्र जुनेजा, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,महेंद्र सिंह पाल, भरत वलेचा, प्रदीप गोयल, सचिव डोलनारायन देवांगन, प्रमोद अग्रवाल, मुबस्सिर हुसैन, अभिषेक अग्रवाल ,आलोक रतेरिया, अमित पोपट , परितोष शुक्ला,रंजन विस्वास, संतोष देवगण, दिलवर खान,बाबा खान, गौरी निषाद, ईश्वर चौहान, सुरेंद्र देवांगन, नरेश परिहार, कपूर अग्रवाल, मुकेश गोयल, राजा राम देवगण, किशन जितेन चौहान, महेश देवांगन, जुबेर रंगरेज, विजय छाबड़ा राजेश निषाद, यूनुस खान, नानू राम देवांगन, युवा चेम्बर अध्यक्ष मनीष रोहडा, सचिव अभिलाष कछवाहा आदि बैठक में उपस्थित रहे।

    39 thoughts on “रायगढ़ में पहले मतदान होगा उसके बाद दुकान खोलेंगे व्यापारी”

    Comments are closed.