जल भराव की समस्या से निबटने नाले की सफाई के लिए आयुक्त श्री क्षत्रिय ने चर्चा कर व्यवसाई श्री केडिया को दीवार तोड़ने सहयोग करने की थी अपील
पोकलेन लगाकर किया गया नाले की सफाई
रायगढ़। बारिश से शहर के विभिन्न क्षेत्रों चिन्हांकित क्षेत्रों में जल भराव होने और घरों में पानी घुसने की समस्या के निराकरण करने तकनीकी कार्ययोजना के तहत लगातार निगम प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर रामनिवास टॉकीज के सामने श्री चैतन्य केडिया परिसर के नाले से लगे दीवार को जेसीबी से तोड़ा गया। इसके बाद पोकलेन लगाकर नाले की सफाई के साथ गहरीकरण किया गया।
लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे शहर के निचले स्तर, नदी के किनारे एवं चिन्हांकित क्षेत्र में जल भराव ना हो इसके लिए आयुक्त श्री क्षत्रिय द्वारा लगातार निरीक्षण कर नाले की सफाई, वैकल्पिक नाली निर्माण एवं नाले से पानी निकासी अच्छी तरह से निर्बाध रहे। इसके लिए सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जल भराव की समस्या को खोजकर उसके निराकरण पर शीघ्रता से कार्य किया जा रहा है। तेज बारिश होने पर पैठुडबरी, संजय मार्केट एवं रामनिवास टॉकीज से लगे घरों में भी नाले के पानी घुसने की समस्या होती है। यहां जल भराव की तकनीकी विकल्प के माध्यम से निराकरण करने की दिशा में कार्य किया गया। पूर्व में रामनिवास टॉकीज के सामने सड़क को काटकर नाले से मिलाया गया। इसी तरह रामनिवास टॉकीज के सामने की ओर नाले के दोनों तरफ दीवार होने के कारण नाली सकरी होने के साथ इसकी अच्छी तरह से सफाई के लिए जगह नहीं मिलने से इसकी सफाई करने में सफाई कर्मियों को परेशानी होने की बातें सामने आई थी, जिसपर टॉकीज के सामने नाले से लगे दीवार को तोड़कर मशीन से सफाई करने संबंधित विकल्प पर कार्य किया गया। इसके लिए आयुक्त श्री क्षत्रिय ने मार्बल व्यवसाई श्री चैतन्य केडिया के भूमि पर बने दीवार को तोड़ने की अनुमति देने संबंधित सहयोग करने चर्चा की। भूमि के काबिज श्री केडिया द्वारा दीवार तोड़ने और नाले सफाई में सहयोग करने की बात कही गई। इसके बाद आज सुबह से ही जेसीबी से रामनिवास टॉकीज स्थित केडिया परिसर के नाले से लगे दीवार को तोड़कर पोकलेन से नाले की सफाई करते हुए उसमें फंसे गा, मलवा, कचरा, झाड़ियां को निकाल कर नाले का गहरीकरण किया गया। इससे यहां नाले से पानी निकासी और अच्छी तरह से होने लगी है। कार्य के दौरान भूमि स्वामी श्री चैतन्य केडिया, सफाई दरोगा अरविंद द्विवेदी सहित सफाई एवं वाहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Нарколог на дом в Москве требуется в ситуации, когда человек после алкоголя не может самостоятельно восстановиться, находится в состоянии выраженной интоксикации, запоя, похмельного синдрома или абстиненции. В таком случае вызов врача на дом помогает быстро оценить состояние пациента, провести осмотр, подобрать препараты и начать лечение без лишней транспортировки. Дом становится местом первичной медицинской помощи, если врач видит, что процедуры можно провести безопасно в домашних условиях. Нам часто задают вопросы, и мы подробнее расскажем обо всех особенностях процесса, а также о том, какие документы и лицензии подтверждают качество нашей работы. Наши профессионалы предлагают действительно эффективное и комплексное лечение, позволяющее избавиться даже от самых тяжелых форм зависимости.
Получить больше информации – http://narkolog-na-dom-moskva13-1.ru