• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    चक्रधर समारोह के लिए 29 हजार स्क्वायर फीट में बन रहा वाटर प्रूफ  पंडाल

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 1, 2024
    Spread the love

    22 हजार स्क्वायर फीट में मुख्य डोम तैयार, पीछे और बाजू में पंडाल की तैयारी शुरू
    कुश्ती-कबड्डी के लिए तैयार किया गया है अलग पंडाल

    रायगढ़, 1 सितम्बर 2024/ इस वर्ष 39 वां चक्रधर समारोह पूरी गरिमा और भव्यता के साथ रामलीला मैदान में 7 से 16 सितंबर तक आयोजित होने जा रहा है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त और कला जगत के कई प्रसिद्ध कलाकार इसमें शिरकत के लिए पहुंच रहे हैं। 10 दिवसीय आयोजन का शेड्यूल जारी हो चुका है। शास्त्रीय संगीत से जुड़े नृत्य, गायन और वादन के साथ विभिन्न लोक विधाओं का जीवंत मंचन यहां देखने को मिलेगा।
    कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के अनुरूप आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल और मंच तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। श्रमिक दिन रात इस काम में जुटे हुए हैं। ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। जो कि लगभग 29 हजार स्क्वायर फीट में तैयार हो रहा है। जिसमें मुख्य डोम लगभग 22 हजार स्क्वायर फीट का है, जो कि वाटर प्रूफ है। जिसके बाद पीछे 3 हजार स्क्वायर फीट वाटर प्रूफ पंडाल भी तैयार किया जाएगा। इसके अलावा दोनों बाजू में मिलाकर साढ़े 4500 स्क्वायर फीट का अतिरिक्त पंडाल भी तैयार किया जा रहा है। मंच के पीछे कलाकारों के ग्रीन रूम भी रेडी किए जा रहे हैं। रामलीला मैदान को सुखा लिया गया है। यहां मिट्टी डाली गई है जिसे रोलर चलाकर समतल किया जा रहा है। इसके अलावा बारिश के मद्देनजर पंडाल के दोनों बाजू में नाली बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था भी तैयार कर ली गई है। जिससे बारिश होने पर साइड से पानी अंदर न घुसे। 
    कुश्ती-कबड्डी के लिए अलग पंडाल तैयार
    चक्रधर समारोह में कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन होना है। इसके लिए भी मैदान के एक हिस्से में तैयारी की गई है। इसके लिए चौबीस सौ स्क्वायर फीट का पंडाल अलग से बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए गैंग वे और बेरिकेडिंग की जायेगी। जिससे लोग दर्शक दीर्घा तक आसानी से पहुंच सकें।

    47 thoughts on “चक्रधर समारोह के लिए 29 हजार स्क्वायर फीट में बन रहा वाटर प्रूफ  पंडाल”
    1. I personally find that quinn here — I’ve tried learning crypto basics and the stable performance impressed me.

    Comments are closed.