• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    दीपावली त्यौहार के दौरान आगजनी की दुर्घटना से बचने के लिये क्या करें, क्या न करें

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 8, 2025
    Spread the love


    रायगढ़, 8 अक्टूबर 2025/ दीपावली त्योहार को देखते हुए लोगों को आग की दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने एडवाइजरी जारी करते हुए आगजनी की दुर्घटना से बचने के लिए विस्तृत जानकारी दी है। 
    क्या करें-
    लायसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही पटाखा खरीदें यह सुनिश्चित करें, कि आप गुणवत्ता वाले पटाखें खरीद रहे है, जो दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिये अनुमोदित हो। इमारतों वाहनों और ज्वलनशील पदार्थाे से दूर पार्क बड़े मैदान जैसे खुले स्थानों में पटाखे जलाएं। पटाखे जलाते समय संभावित आपात कालीन स्थिति के लिये पानी की बाल्टी निकट रखें। आग से संबंधित चोटों के जोखिम को कम करने के लिये सूती वस्त्र पहनने को प्राथमिकता दें, क्योंकि सिंथेटिक कपड़े आसानी से आग पकड़ सकते है। पटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी के लिए हमेशा एक व्यस्क को साथ रखें ताकि या सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षा उपायों का पालन कर रहें है। पटाखे फोड़ने के बाद इस्तेमाल किये गये पटाखों का पानी की बाल्टी से सुरक्षित तरीके से निपटान करें ताकि किसी बची हुई चिंगारी से अग्नि दुर्घटना ना हो। एक बार में एक ही पटाखा जलाए, आग लगने के आशंका को देखते हुये एक साथ कई पटाखे जलाने से बचें। पटाखें में आग लगाने के बाद उससे सुरक्षित दूरी रखें। पटाखा जलाते समय हमेशा हवा की दिशा को ध्यान में रखें जिससे की उसकी चिंगारी घरों या व्यक्तियों की ओर न उड़े। 
    क्या ना करें-
    घर के अंदर खिड़कियों के पास या बंद स्थानों पर कभी पटाखा न जलाएं। पटाखे जलाते समय ढीले या लटकने वाले वस्त्र पहनने से बचे क्योकि वे आसानी से आग पकड़ सकते है। ज्वलनशील पदार्थाे के पास पटाखों का उपयोग न करें, पटाखों का सुखी पत्तियों, गैस सिलेण्डर या वाहनों जैसी वस्तुओं से दूर रखें। यदि कोई पटाखा जलने में विफल रहता है तो उसे पुनः जलाने का प्रयास न करें अपितु कुछ देर प्रतीक्षा करने के उपरांत उसका सुरक्षित रूप से निपटान करें। यह सुनिश्चित करें कि पटाखे ऐसे स्थानों में न जलाए जो आग लगने की स्थिति में आपात कालीन निकास मार्ग को अवरूद्ध कर सकते है। तेल के दियों या मोमबत्तियों को जलाते हुए उपेक्षित न छोड़े, विशेष रूप से पर्दाे या ज्वलनशील पदार्थाे के पास। किसी भी तरह की चोट लगने या जलने पर तुरन्त चिकित्सक की सलाह लें तथा उचित मार्गदर्शन के बिना घरेलू उपचार न करें।