• Mon. Sep 28th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सेंटरिंग सामान किराए में देकर आय अर्जित कर रही महिला समूह

Bychattisgarhmint.com

Jun 3, 2025

पीएम आवास अब महिला समूहों के रोजगार का भी बन रहा साधन
रायगढ़, 3 जून 2025/ जिले में जहां बड़े पैमाने पर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है तो वहीं आवास निर्माण से रोजगार के अवसर भी सृजित हुए है। इसी कड़ी में गांव के महिला समूहों को आय अर्जित करने का एक सुनहरा अवसर भी मिलने लगा है। समूह की महिलाएं पीएम आवास जहां निर्मित हो रहे है वहां सेंटरिंग सामान किराए पर देकर अच्छी खासी आय अर्जित कर रही है, जिससे उनका जीवन स्तर में सुधार भी हो रहा है।
            उल्लेखनीय है कि सुधा महिला ग्राम संगठन बड़े हल्दी चंद्रहासिनी महिला संकुल संगठन मिड़मिड़ा विकासखण्ड पुसौर द्वारा वर्ष 2019 में 10 महिला समूह को जोड़कर गठन किया गया था, जिसमें प्रवेश शुल्क व हिस्साधन व प्रत्येक समूह से बचत कर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उक्त संगठन में अब 18 समूह मिलकर कुल 200 महिला जुड़ चुकी हैं। वर्तमान में सुधा महिला ग्राम संगठन ने 4 लाख 20 हजार रुपए का लोन संकुल संगठन मिडमिड़ा सीआईएफ से लेकर आवास निर्माण में लगने वाले सेंटरिंग सामान की खरीददारी कर उसे किराए पर देकर आजीविका कर रहे है।
            समूह की महिलाओं ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर पीएम आवास स्वीकृत करने से रोजगार के अवसर सृजित होने एवं बिहान योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता मिलने से उनकी आजीविका को नया आयाम मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से आज समूह के लगभग 200 महिलाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहे है।