• Wed. Nov 18th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    राष्ट्रगान से शुरू होगा कलेक्ट्रेट में काम-काज

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 20, 2023
    Spread the love

    कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की अभिनव पहल, आज से हुई शुरुआत

    रायगढ़, 20 दिसम्बर2023/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने एक अभिनव पहल की है। अब से कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ में अनुशासन, समय की पाबंदी और अधिकारी-कर्मचारियों के बीच टीम स्पिरिट की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से काम-काज प्रात: 10 बजे राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ होगा। आज 20 दिसंबर से इसकी शुरुआत हुई। कलेक्टर कार्यालय में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गायन के पश्चात अपने कार्यालयों में काम प्रारंभ किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पांडेय, ज्वाइंट कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    47 thoughts on “राष्ट्रगान से शुरू होगा कलेक्ट्रेट में काम-काज”
    1. Plusieurs joueurs aiment casino VIP sur webhitlist.com/forum/topics/hugo-bets-d-chire avant une session roulette.

    Comments are closed.