• Tue. Jun 10th, 2025

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कार एवं साइकिल से निकली गई तिरंगा यात्रा

Bychattisgarhmint.com

Aug 13, 2024

दोपहर और शाम के समय अलग अलग स्थानों से निकाली गई तिरंगा यात्रा


रायगढ़। दोपहर को 15 से ज्यादा कार और शाम के समय 60 से ज्यादा साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारीगण और विद्यार्थियों ने नारा लगाकर हर घर तिरंगा का संदेश दिया, जो सड़कों पर गुजरने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

दोपहर करीब 1:00 बजे से नगर निगम कार्यालय से कार तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुआ। यात्रा नगर निगम कार्यालय से निकलकर ओवर ब्रिज होते हुए कबीर चौक और उसके बाद छातामुड़ा चौक पहुंची। छातामुड़ा चौक से काशीराम चौक, वापस कबीर चौक, मिनीमाता चौक होते हुए शनि मंदिर, शहीद चौक गोपी टॉकीज अग्रसेन चौक होते हुए वापस निगम कार्यालय पर समाप्त हुई। इसी तरह दोपहर करीब 4:00 बजे से रायगढ़ स्टेडियम से साइकिल से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। स्टेडियम से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए चक्रधर नगर चौक, सिग्नल चौक, मरीन ड्राइव पंजरीप्लांट होते हुए मिनी स्टेडियम पहुंची। यहां सभी ने गर्व से तिरंगा झंडा फहराने और उसका सम्मान करने का संकल्प लिया। कार एवं साइकिल तिरंगा यात्रा के दौरान सड़कों पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारे लगाए गए। इसी तरह लाउडस्पीकर में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के गीत चलाए गए। जहां पर से भी यात्रा निकाल रही थी, मुख्य मार्गों पर लोगों ने यात्रा के प्रति खड़े होकर ताली बजाकर सम्मान किया। लोगों ने यात्रा के दौरान सेल्फी भी ली। कार तिरंगा यात्रा में महापौर श्रीमती जानकी काटजू, एमआईसी सदस्य श्री शेख सलीम निआरिया, पार्षद श्री सीनू राव, पार्षद प्रतिनिधि श्री शाखा यादव सहित निगम के अंतर्गत कार्य करने वाले ठेकेदार अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। इसी तरह साइकिल तिरंगा यात्रा की अगुवाई पार्षद श्री पंकज कंकरवाल ने की ।साइकिल पर सवार होकर श्री पंकज कंकरवाल, चक्रधर नगर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री सतीश पांडेय, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव एवं 120 से ज्यादा छात्र-छात्राएं, अधिकारी कर्मचारी मुख्य मार्ग, मरीन ड्राइव होते हुए मिनी स्टेडियम तक पहुंचे।

14 अगस्त को होगा आज की शाम तिरंगे के नाम
पंजरी प्लांट आडिटोरियम में 14 अगस्त की शाम 5 बजे से आज की शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में रॉक स्टार गीतकार विजय सिंह देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। निगम प्रशासन ने शहर वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *