• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    बंगाली ढाबा के पास धारदार हथियार लहरा रहा युवक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर भेजा रिमांड

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 6, 2023
    Spread the love

    रायगढ़ । कल दिनांक 05.10.2023 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर धरमजयगढ़ रोड बंगाली ढाबा के सामने रोड पर एक युवक लोहे का धारदार नुकिला गडासा (हथियार) लहराते हुये राहगीरों, ग्रामीणों को डराते धमकाते हुये पकड़ा गया । थाना प्रभारी घरघोड़ा को मुखबिर से उत्पाती युवक के संबंध में सूचना प्राप्त हुई । पकड़े गये युवक ने अपना नाम *कमल चौहान पिता हरिशंकर प्रसाद चौहान उम्र 23 वर्ष साकिन रजघटा, थाना खरसिया जिला रायगढ़* का रहने वाला बताया जिसके पास से विधिवत एक लोहे का धारदार नुकिला हथियार गडासा को जप्त कर आरोपी युवक पर थाना घरघोड़ा में *धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट* के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया, कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चन्द्रा तथा थाने के उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा, सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक उद्यो पटेल शामिल थे ।