• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखना आपका कार्य-सामान्य प्रेक्षक श्री सी.एन.लोंगफाईमतदान के पूर्व महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर श्री गोयल

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 7, 2023
    Spread the love

    माइक्रो ऑब्जर्वर प्रशिक्षण के निरीक्षण में पहुंचे सामान्य प्रेक्षक एवं कलेक्टर
    रायगढ़, 7 नवम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आयोजित माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रशिक्षण में आज सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री सी.एन.लोंगफाई तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़ पहुंचे।
    प्रशिक्षण में सामान्य  प्रेक्षक आईएएस श्री सी.एन लोंगफाई ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराना माइक्रोऑब्जर्वर की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि माइक्रोऑब्जर्वर का कार्य प्रेक्षक के प्रतिनिधि के तौर पर मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर सभी प्रक्रियाओं को देखना हैं। मतदान केन्द्र में किसी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थितियां संज्ञान में आने पर उन्हें अवगत कराएं एवं निर्वाचन के सभी गतिविधियों की टाइमिंग निर्धारित प्रपत्र पर भरते रहेंगे।
            कलेक्टर श्री गोयल ने निर्वाचन हेतु नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर को कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती हैं, क्योंकि आपको निर्वाचन की संपूर्ण गतिविधियों को ऑब्जर्व करना है। इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया से पूर्व मॉक पोल, सीआरसी करना आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही माइक्रोऑब्जर्वर को मॉकपोल अपने सामने संपन्न कराना है। मतदान कब शुरू हुआ और अंतिम मतदाता ने किस समय अपना वोट डाला, एक निश्चित समयावधि एवं सायं 5 बजे मतदान केंद्र पर कितने लोग लाइन में लगे हुए थे, वोटिंग कंपार्टमेंट किस तरह से बनाया गया था, जिससे वोट की गोपनीयता बनी रही।
           अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय ने मतदान दिवस की सारी प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारी देते हुए मतदान केन्द्र में बरती जाने वाली सावधानियों से माइक्रो ऑब्जर्वर को अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के संबंधित प्रश्न पूछते हुए, निर्वाचन प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि माइक्रोऑब्जर्वर रिपोर्ट के किसी भी कॉलम को खाली नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने होम वोटिंग प्रक्रिया में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी जानकारी दी।
         इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, जिला मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल, मास्टर ट्रेनर डॉ.नरेन्द्र पर्वत उपस्थित रहे।

    6 thoughts on “निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखना आपका कार्य-सामान्य प्रेक्षक श्री सी.एन.लोंगफाईमतदान के पूर्व महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर श्री गोयल”

    Comments are closed.