• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    मैं भारत हूं, मुझमें है भारत’ के गीत में प्रस्तुति देकर उभयलिंगी समुदाय ने लोगों से मतदान के लिए की अपील’चला रईगढिय़ा, वोट देवईया’ का नारा भी लगाया

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 4, 2023
    Spread the love

    ‘स्कूली बच्चों ने भी रंगोली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
    कलेक्टर श्री तारन प्रकाश के निर्देशन में पूरे जिले में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम


    रायगढ़, 4 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में स्वीप अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा उभयलिंगी समुदाय के मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें असीम कृपा फाउण्डेशन की भी विशेष सहभागिता रही। इस दौरान उपस्थित उभयलिंगी समुदाय ने मतदान के लिए संकल्प करते हुए शपथ ली और ‘चला रईगढिय़ा, वोट देवईयां’ का नारा भी लगाया। इस मौके पर उपस्थित जनों को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
           मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान तृतीय लिंग समुदाय ने लोगों को मतदान के लिए कलात्मक तरीके से अपील की। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के थीम सॉन्ग ‘मैं भारत हूं’ पर सुंदर तरीके से सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी और मतदान का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित सभी ने गाना को दोहराते हुए मतदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्री आलोक भवाल, श्री विनय तिवारी, असीम फाउण्डेशन से श्री रंजीत चौहान एवं श्री सुदीप मंडल, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में उभयलिंगी समुदाय उपस्थित रहे।
    आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में लोक नृत्य से कर रहे मतदान के लिए जागरूक
    स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान हेतु अपील की जा रही है। जिसके तहत धरमजयगढ़ क्षेत्र में पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर मानव श्रृंखला बनाते हुए मतदान हेतु अपील की। इसके अलावा स्थानीय लोक नृत्यों  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अन्य लोगों को मतदान हेतु प्रेरित भी कर रहे है। साथ ही अपनी स्थानीय बोली में मतदान हेतु शपथ भी ले रहे है।
    स्कूली बच्चों ने भी रंगोली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
    स्वीप कार्यक्रम के तहत आज जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलाकृतियां बनाकर मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में हर हाल में मतदान का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगोली तथा चित्रकला के माध्यम से सुन्दर आकृतियां बनाकर मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम-संत टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, द्वितीय-स्वामी आत्मानंद नटवर अंग्रेजी माध्यम एवं तृतीय स्थान पर सामूहिक रूप से शासकीय हाई स्कूल केवड़ाबड़ी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल हायर सेकेंडरी रायगढ़ के बच्चे रहे। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, नायब तहसीलदार श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, प्राचार्य श्रीमती आर.वर्गीस एवं विद्यालयीन शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

    39 thoughts on “मैं भारत हूं, मुझमें है भारत’ के गीत में प्रस्तुति देकर उभयलिंगी समुदाय ने लोगों से मतदान के लिए की अपील’चला रईगढिय़ा, वोट देवईया’ का नारा भी लगाया”

    Comments are closed.