• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम से जुड़कर सारंगढ़ में मनाया गया वन्दे मातरम् का 150 वर्ष

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 7, 2025
    Spread the love



    पीएम मोदी के आह्वान पर हाल में छाया वन्दे मातरम् की गूंज 

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 नवंबर 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम से जुड़कर जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्र भावना और सम्मान के साथ वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण मनाया गया। पीएम मोदी के आह्वान पर हाल में वन्दे मातरम् की गूंज छाया रहा। इस दौरान वन्दे मातरम् के दो शब्द ने भारतीय क्रांति की चिंगारी से देश की आजादी में अपनी योगदान दी उसकी महिमा और सम्मान में  अतिथि सत्ताधारी दल के उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अपना व्याख्यान दिया। 

    अतिथि जगन्नाथ पाणीग्राही ने कहा कि सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गीत में हिन्दू देवी देवताओं का नाम था। अंग्रेजो ने मोहम्मद अली जिन्ना को भड़काकर राष्ट्रीय गीत से हिंदू देवी देवताओं के नाम को अलग कराकर राष्ट्रीय गीत को संक्षिप्त किया गया। अतिथि संजय भूषण पांडेय ने कहा कि अंग्रेजो ने हमारे देश के लोगों के साथ मिलकर हिन्दू धर्म, भारतीय धर्म और संस्कृति को कम करने के लिए कार्य किया, आज भारतीय धर्म और संस्कृति को बढ़ाएं।  कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि वन्दे मातरम एक मन्त्र  ह, जिसके सुनने से उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी हम सब अपने दायित्वों का पालन कर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में देश को सहयोग करें। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

    समारोह में शामिल अतिथि

     इस अवसर पर अतिथि सत्ताधारी दल के उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सत्ताधारी दल के
    जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,  
    जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, सदस्य  दिनेश जांगड़े, संतोषी खटकर, लता लक्ष्मे, अभिलाषा नायक, शिव कुमारी साहू, गणमान्य नागरिक सुभाष जालान, भुवन मिश्रा, जगन्नाथ केशरवानी, हरिनाथ खूंटे, टार्जन महेश, जयप्रकाश बानी, मनोज जायसवाल, सतीश शर्मा, देवेन्द्र रात्रे, अनुपमा केशरवानी, शिवकुमारी चौहान, बेदराम जांगड़े, द्वारिका साहू, मनोज मिश्रा, संतोष चौहान, हरिशंकर निराला, राजकिशोर पटेल, भरत जाटवर, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।

    14 thoughts on “पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम से जुड़कर सारंगढ़ में मनाया गया वन्दे मातरम् का 150 वर्ष”
    1. Felt the post handled a sensitive angle of the topic with appropriate care, and a look at firstisnotequallast extended that careful handling across related material, sites that can navigate delicate territory without causing damage are rare and require a level of judgement that comes from experience rather than from following any clear playbook.

    2. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

    3. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

    Comments are closed.