• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    दुकान से के इलेक्ट्रिक गीजर चुराने वाले 2 आरोपी 24 घंटे के भीतर चढे़ कोतवाली पुलिस के हत्थे

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 4, 2023
    Spread the love

    आरोपियों से क्राप्टन कंपनी के 2 नये गीजर बरामद, चोरी के अपराध में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट पेश कर भेजा जेल

    रायगढ़ । थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर डिस्प्ले के लिए रखे दो नये इलेक्ट्रिक गीजर को दो अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे । सीसीटीवी में दिख रहे दो संदिग्ध चोरों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खोज निकाली, दोनों आरोपियों से चोरी गए दो काप्टन कंपनी के गीजर की जप्ती कर चोरी की अपराध में जेल भेजा गया है । जानकारी के अनुसार 2 नवंबर की रात थाना कोतवाली में नटवरलाल गोयल निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके संस्थान प्लेटिनम सेल्स में अभी दिवाली के समय दुकान गेट के सामने डिस्प्ले के लिए इलेक्ट्रॉनिक आइटम रखे गए हैं । 1 नवंबर के शाम दुकान का कर्मचारी ग्राहक को दिखाने दुकान के बाहर रखे इलेक्ट्रिक गीजर लेने गया तो जानकारी हुआ कि 2 नये गीजर को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । संस्थान संचालक नटवरलाल गोयल के रिपोर्ट पर द्वारा थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे एवं हमराह स्टाफ द्वारा मौके पर जाकर आसपास दुकानवालों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया । सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तत्काल उनकी पतासाजी में कोतवाली पुलिस जुट गई, घटना की सूचना के 24 घंटे के भीतर दोनों संदेही-आकाश बेहरा और मोहम्मद असलम को कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा हिरासत में लेकर थाना लाया गया । संदेही आकाश बेहरा प्रतिदिन शहर में दुकानों के बाहर कबड्डी समान बिनने का काम करता है और मोहम्मद असलम केवड़ाबाडी के पास फल ठेला लगाता है । दोनों से दुकान के बाहर गीजर चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर दोनों चोरी करना स्वीकार किये जिनके निशानदेही पर क्राप्टन कंपनी के 3 लीटर वाली 2 गीजर कीमत ₹10000 आरोपियों के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी – (1) मोहम्मद असलम पिता अब्दुल सत्तार उम्र 44 साल निवासी बाजीराव महरापारा थाना जूटमिल रायगढ़ (2) आकाश बेहरा पिता गणेश बेहरा उम्र 25 साल निवासी बिसीपड़ा वार्ड नंबर 07 बरगढ़ (उड़ीसा) हाल मुकाम रेलवे स्टेशन के बाहर रायगढ़ को कल दोपहर चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर जेएमएफसी रायगढ़ के न्यायालय रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर आरोपियों की तत्काल पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, आरक्षक जगमोहन ओग्रे और उत्तम सारथी की विशेष भूमिका रही है ।

    39 thoughts on “दुकान से के इलेक्ट्रिक गीजर चुराने वाले 2 आरोपी 24 घंटे के भीतर चढे़ कोतवाली पुलिस के हत्थे”

    Comments are closed.