मापदंड पर खरा उतरने पर निगम प्रशासन को जारी किया गया आईएसओ प्रमाण पत्र
आयुक्त श्री क्षत्रिय की मेहनत रंग लाई
रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि शहर के 25 एमएलडी एवं 7 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को अंतरराष्ट्रीय स्तर का ISO 9001:2015 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम) प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही रायगढ़ नगर निगम के दोनों एसटीपी के नाम प्रदेश का पहला आईएसओ प्रमाणीकरण का ताज सज गया है। यह उपलब्धि नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के कुशल मार्गदर्शन, सतत निगरानी एवं टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।
नगर निगम द्वारा संचालित दोनों एसटीपी से जल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्रणाली, जिसमें संग्रहण, उपचार (ट्रीटमेंट) एवं सुरक्षित निस्तारण की समस्त प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरी हैं। टीवी टावर क्षेत्र बड़े अतरमूड़ा स्थित 7 एमएलडी एसटीपी तथा बांझीनपाली स्थित 25 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट दोनों को यह प्रमाणन प्रदान किया गया है।
आईएसओप्रमाणनकीमहत्ता
आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन किसी भी संस्था की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता का प्रतीक माना जाता है। यह प्रमाणन सेवाओं का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप होना, जल एवं अपशिष्ट जल उपचार की प्रक्रिया को सुरक्षित और प्रभावी बनाना , पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन करना एवं नागरिकों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध करने संबंधित पहलुओं पर खरा उतरने पर मिलता है।
आयुक्तश्रीक्षत्रियकीपहलऔरसततप्रयास
नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए एसटीपी संचालन में गुणवत्ता सुधार, नियमित मॉनिटरिंग एवं तकनीकी उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया गया। उनके निर्देशन में टीम ने निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप यह अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन हासिल करने वाला प्रदेश का पहला आईएसओ प्रमाणित एसटीपी बना।
शहरकेलिएबड़ालाभ
इस उपलब्धि से रायगढ़ शहर में स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत होगी तथा जल प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह उपलब्धि अन्य शहरी निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने सभी संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों एवं कर्मचारियों के टीम भावनाओं के साथ किए गए सतत कार्य को इस सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने भविष्य में भी इसकी गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखने तथा कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

References:
Casino vancouver http://longlive.com/node/58045
Here you will find deliciously simple recipes for the every day home cook.
Holly Nilsson is the creator of Spend With Pennies, where she creates easy, comforting recipes made for real life.
Cucumber sandwiches are made with cool cucumbers and a simple yet
flavorful herbed cream cheese spread, creating a refreshing combination that’s simply perfect.
These easy cucumber sandwiches make the perfect appetizer for any occasion.
References:
payidpokies1