• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    8 लीटर अवैध ओडिशा महुआ शराब जब्तआरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 25, 2025
    Spread the love

    रायगढ़, 25 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
                आबकारी विभाग को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कोड़पाली, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ में अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने छापेमारी की। जिसमें घनश्याम चौहान के रिहायशी मकान के एक कमरे से 8 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित बरगद छाप अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 1,600 रुपये प्रति लीटर आंका गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक रागिनी पटेल के त्वरित और कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं समन्वित प्रयासों की विशेष भूमिका रही। आबकारी उप निरीक्षक कुशल पटेल और आबकारी वृत्त रायगढ़ (दक्षिण) प्रभारी याजेंद्र मेहर ने प्रकरण दर्ज करने और कार्रवाई में अहम योगदान दिया। साथ ही, आबकारी मुख्य आरक्षक लाल सिंह कंवर और आबकारी आरक्षक अनिशा तिर्की की भी सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग ने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाली अवैध शराब की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लगातार सघन गश्त और कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत नियमित रूप से अवैध शराब की पकड़ और न्यायालयीन कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।