• Mon. Sep 28th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

विकसित कृषि संकल्प अभियान: जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Bychattisgarhmint.com

Jun 5, 2025

रायगढ़, 5 जून 2025/ विकसित कृषि संकल्प अभियान भारत सरकार द्वारा 2025 में शुरू किया गया एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य देश के किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोडऩा, उनकी आय बढ़ाना और कृषि को आधुनिक एवं टिकाऊ बनाना है। यह अभियान 27 मई से शुरू हुई जो आगामी 12 जून तक चलेगा। इस अभियान में 731 केवीके, 113 आईसीएआर संस्थान, राज्य स्तरीय विभाग तथा कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन के अधिकारी तथा नवोन्मेषी किसान शामिल हो रहे है। अभियान में कृषि वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद कर रही है। अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग फसलों पर काम कर रहे हैं, किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझने और उनके समाधान की कोशिश लगातार जारी है। जिसमें मृदा परीक्षण, खेत की तैयारी, फसल चयन, बीज उपचार, उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग, कृषि ड्रोन का उपयोग, संतुलित उर्वरक उपयोग, जल संरक्षण, समन्वित कीट प्रबंधन, समय पर बनी, कतार बनी, पैड़ी ट्रांसप्लांट से धान की रोपाई इत्यादि की जानकारी दी जा रही है।

40 thoughts on “विकसित कृषि संकल्प अभियान: जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित हुआ कार्यक्रम”

Comments are closed.