• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जेपीएल प्लांट से एमएस स्टील चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 23, 2025
    Spread the love

    ● तमनार पुलिस ने कार सहित माल बरामद कर भेजा जेल

    रायगढ़, 23 अक्टूबर। तमनार पुलिस ने जेपीएल प्लांट से एसएस स्टील प्लेट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। आरोपी अपने वाहन से प्लांट से चोरी किया गया स्टील बाहर ले जाने का प्रयास कर रहा था, जिसे सतर्क सुरक्षा गार्डों ने रंगे हाथ पकड़ा था, चोरी की रिपोर्ट कल दर्ज करायी गई है । जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को जेपीएल प्लांट के सिक्युरिटी गार्ड धीरज कुमार केंवट ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि 19 अक्टूबर की सुबह गेट नंबर 02 पर ड्यूटी के दौरान एक ब्रेजा कार क्रमांक CG 13 BB 0603 प्लांट के भीतर से बाहर निकलने आई। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में एसएस स्टील प्लेट के 9 टुकड़े पाए गए, जिन्हें चोरी कर बाहर ले जाया जा रहा था। चालक की अपना नाम रसल प्रवीण लकड़ा बताया जो अपनी कार को तेजी से भगाकर सामान को चोरी करके ले गया, 9 टुकड़े एसएस स्टील प्लेट की कीमत लगभग 17000 रूपये है। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 250/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रसल प्रवीण लकड़ा (33 साल) निवासी इंदिरानगर तमनार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी की गई एसएस स्टील प्लेट के 9 टुकड़े और प्रयुक्त ब्रेजा कार (CG 13 BB 0603) जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।