• Wed. Feb 11th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में लगभग सभी डॉक्टरों की है पोस्टिंग

Bychattisgarhmint.com

Feb 11, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 फ़रवरी 2026/रजत जयंती वर्ष में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सभी प्रकार के डॉक्टर और  विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर अस्पताल में सेटअप अनुसार तकनीकी सहायक, चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना हुई है और वार्ड, लैब आदि भी प्रारम्भ किया गया है। जिला अस्पताल सारंगढ़ बिलाईगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला, डॉ. दीपक जायसवाल सिविल सर्जन, डॉ. भूषण खुंटे-आवासीय चिकित्सा अधिकारी, डॉ. बी.पी. साय-वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुरेश खुंटे-मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. रमेश साहू-पैथोलॉजिस्ट (पी.जी.एम.ओ.), डॉ. राकेश साहू-सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. अनुप अग्रवाल-कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. रूपेश पटेल अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. भारती पटेल-शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमित पटेल-शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुनिल पटेल-मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. श्रिया अग्रवाल-मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. रानू मनहर-स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. स्वाती शर्मा-नेत्र रोग विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी में डॉ. नरेद्र रात्रे- डॉ. दिव्या जोशी, डॉ. रामजी शर्मा, डॉ. लोकनाथ डहरिया, डॉ. रितेश सेन, डॉ. नकुल नौरंगे, डॉ. गरिमा बंजारे, डॉ. पुष्पाली मारकण्डे, डॉ. राहुल साय, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. हितेश पैकरा, डॉ. नितेश पटेल, डॉ. नीलिमा पटेल और डॉ. इन्दु सोनवानी-दंत चिकित्सक कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *