• Wed. Aug 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक में अंशकालीन व्याख्याताओं की भर्ती के लिए 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 4, 2026

    रायगढ़, 4 अगस्त 2026/ किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालीन व्याख्याताओं की भर्ती की जाएगी। संस्थान द्वारा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में 1 तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में 2 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी तथा चयन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
    किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ के प्राचार्य ने बताया कि अंशकालीन व्याख्याता पद के लिए संबंधित शाखा में बी.ई./बी.टेक. में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एम.टेक./एम.ई., पीएच.डी., शिक्षण अनुभव तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित शोध पत्र अथवा कॉन्फ्रेंस प्रेजेंटेशन के आधार पर अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह एआईसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी।
    संस्थान द्वारा चयनित अंशकालीन व्याख्याताओं को प्रति पीरियड 800 रुपये की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। अधिकतम 56,100 रुपये प्रतिमाह तक भुगतान किया जा सकेगा। नियमित कार्यावधि सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार शाम 6 बजे से रात 9.20 बजे तक संचालित अंशकालीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम की कक्षाएं भी लेना अनिवार्य होगा। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या आवश्यकता के अनुसार परिवर्तित की जा सकती है। 14 अगस्त तक प्राप्त आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ प्राचार्य, किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक, रायगढ़ के नाम कार्यालय में स्वयं जमा कर सकते हैं अथवा डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट https://www.kgpraigarh.ac.in तथा संस्था के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *