• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    चोरी के वाहन में 2 टन सरिया ले जाते आरोपी गिरफ्तार

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 16, 2023
    Spread the love

    सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

    गिरफ्तार आरोपी से करीब 3 लाख रूपये की सम्पत्ति जप्त, वाहन चोरी के अपराध में भेजा गया जेल

    रायगढ़, कोतवाली पुलिस को 2 दिन पहले ग्राम नया लाखा से चोरी हुई पिकअप के आरोपी को पिकअप वाहन तथा चोरी के 2 टन लोहा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहन की चोरी किया फिर तीनों स्थानीय बेजलोन प्लांट लोहा चोरी के लिये गये जहां प्लांट के टूटी दीवाल को बनाने रखे हुये 15-16 नग सरिया का बना बीम को चोरी कर वाहन में लोडकर भाग गये थे । पिकअप चोरी को लेकर 14 सितंबर को थाना कोतवाली में ग्राम नया लाखा में रहने वाले संदीप शर्मा (उम्र 50 वर्ष) द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी पंजीकृत पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 एल 6825 को रोज की तरह दिनांक 13/09/2023 की रात घर के सामने खडा किया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी पर वाहन चोरी (धारा 379 आईपीसी) का अपराध दर्ज कर विवेचना में दिया गया । माल मुल्जिम की पतासाजी के क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा स्थानीय मुखबिर को सूचना के लिए सक्रिय किया गया कि इसी बीच मुखबिर द्वारा नया लाखा में रहने वाले *करन चौहान और उसके दोस्तों की गतिविधियां संदिग्ध होने के संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना* दिया गया । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के हमाराह स्टाफ संदेहियों की पतासाजी में लगाये । कोतवाली पुलिस द्वारा संदेही करन चौहान और उसके दोस्तों के ठिकानों पर दबिश दिया गया जिसमें संदेही करण उर्फ करण चौहान पुलिस के हाथ आया जिसे पिकअप चोरी के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ करने पर करण चौहान ने बताया कि वह और उसके अन्य दो अन्य साथी प्लान बनाकर 13 सितंबर के रात्रि नया लाखा से पिकअप क्रमांक सीजी 13 एल 6825 को चोरी कर चिराईपानी के बेजलोन प्लांट लोहा चोरी के लिये गये, जहां पर प्लांट के एक टूटी दीवाल को बनाने के लिये रखा हुआ 15-16 नग सरिया का बना बीम को चोरी कर वाहन में लोड़कर चिराईपानी होते आ रहे थे कि रास्ते में वाहन का डीजल खत्म होने से वाहन को जंगल में छुपा कर खड़ी कर दिए । आरोपी करन चौहान ने बताया कि इनका प्लान चोरी किये हुये पिकअप और चोरी लोहे को बेचकर रुपए को आपस में बांटने का था पर आरोपियों का प्लान सफल नहीं हो पाया । कोतवाली पुलिस ने आरोपी करन चौहान के निशानदेही पर पिकअप क्रमांक सीजी 13 एल 6825 तथा सरिया बिम वजन करीब 2 टन कीमत डेढ़ लाख रुपये जुमला 3 लाख रुपए का जप्त कर *आरोपी करण उर्फ करन चौहान पिता स्वर्गीय अरुण चौहान उम्र 21 साल निवासी ग्राम लुडेग छोटे गोटियापारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर हाल मुकाम नया लाखा थाना कोतवाली जिला रायगढ़* को वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वहीं आरोपी के साथी दो अन्य आरोपियों की कोतवाली पुलिस सरगार्मी से तलाश कर रही है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर माल मुलाजिम की पतासाजी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, जगन्नाथ साहू, अजय साय, धनीराम सिदार, हेतराम सिदार की अहम भूमिका रही है ।

    30 thoughts on “चोरी के वाहन में 2 टन सरिया ले जाते आरोपी गिरफ्तार”

    Comments are closed.