• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सभी युवा लक्ष्य पर अपना ध्यान हमेशा रखें : कलेक्टर धर्मेश साहू

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 3, 2024
    Spread the love


    एनएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर धर्मेश साहू 

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 नवंबर 2024/ शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय सारंगढ़ द्वारा आयोजित एनएसएस कैंप के मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू शामिल हुए। एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के छठवें दिवस पर  कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। उनमें ऊर्जा भरपूर रूप से संचित रहता है। उन्हें कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि उनमें किसी भी कार्य को करने की अपार क्षमता होती है। सभी युवा लक्ष्य पर अपना ध्यान हमेशा रखें। उन्होंने कहा कि वे भी एनएसएस के छात्र हुआ करते थे एवं एनएसएस में जुड़ने से छात्रों के व्यक्तित्व विकास एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कलेक्टर ने पीपरदा के सात दिवसीय शिविर में छात्रों के सेवा कार्य की सराहना की। रासेयो ईकाई द्वारा चलाए जा रही नशा मुक्ति अभियान की प्रशंसा की और ग्राम पीपरदा में नशा मुक्त को शत प्रतिशत करने के लिये आह्वान किया। कलेक्टर ने कहा कि स्वयंसेवक छात्रों के द्वारा चलाए सात दिवसीय विशेष शिविर से गांववासी भी स्वच्छता के लिए जागरूक हुए है।कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी आर लहरे, संपादक गोल्डी नायक, समस्त ग्रामवासी, एल.एस.पटेल (कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला संगठक), सहसराम साहू (कार्यक्रम अधिकारी श्रीराम महिला महाविद्यालय सारंगढ़), पी के शर्मा, यू आर पटेल, विद्याधर प्रधान, एनएसएस अध्यक्ष देवसागर गुरु, स्वयंसेवक राज लहरे, विनोद खांडे, जितेंद्र साहू, नीरज चौहान, खिलेश, हर्ष, मधु, तोषकुमारी सहित अन्य एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित थे।