• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    महिला संरक्षण अधिकारी के संविदा भर्ती में महिला अभ्यर्थियों से 7 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 19, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मार्च 2025/घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 का क्रियान्वयन के लिए संचालित नवा बिहान योजना अंतर्गत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में महिला संरक्षण अधिकारी के एक संविदा पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए कौशल परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी को अपने आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम 07 अप्रैल 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (पटेल विला, आईसीआईसीआई बैंक के सामने रायगढ़ रोड सारंगढ़ के पते पर भेजना होगा। जिले की वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। 

    योग्यता, कौशल और अनुभव की पात्रता

    महिला संरक्षण अधिकारी पद के लिए अनिवार्य न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विधि स्नातक या एमएसडब्ल्यू है, वहीं अनिवार्य कौशल योग्यता में कम्प्यूटर पर एमएस ऑफिस और वेब आधारित अन्य सॉफ्टवेयर में कार्य करने में सक्षम होना चाहिए। इसी प्रकार अनिवार्य न्यूनतम अनुभव में अभ्यर्थी को विधि स्नातक को न्यूनतम 05 वर्ष तक बार में पंजीकृत होकर नियमित प्रेक्टिस का अनुभव होना चाहिए। एमएसडब्ल्यू को शासकीय या अर्द्ध शासकीय अथवा शासन द्वारा अनुदान प्राप्त संस्थान में महिला कल्याण, देखरेख एवं संरक्षण के क्षेत्र में कम से कम 05 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वांछनीय योग्यतामें अंग्रेजी एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

    39 thoughts on “महिला संरक्षण अधिकारी के संविदा भर्ती में महिला अभ्यर्थियों से 7 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित”
    1. I personally find that i value the quick deposits and responsive team. This site is reliable. My withdrawals were always smooth.

    Comments are closed.