रायगढ़ जिले के 72,693 किसानों के बैंक खाते में होगी 349.59 करोड़ रुपए की धन वर्षा
जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों में होगा कार्यक्रम, कलेक्टर ने दिए तैयारी के निर्देश
रायगढ़, 27 फरवरी 2026/ होली से ठीक पहले किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि किसानों के खातों में अंतरित करेंगे। रायगढ़ जिले के 72 हजार 693 किसानों को कुल 349.59 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त होगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, रायगढ़ में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम के दौरान किसानों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप किसान कल्याण से जुड़े इस कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए। जिला एवं विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों के किसानों को लाभ मिलेगा। खरसिया के 13,191, घरघोड़ा के 4,613, तमनार के 6,190, धरमजयगढ़ के 13,802, पुसौर के 16,115, रायगढ़ के 10,378 तथा लैलूंगा के 8,404 किसानों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी।
कृषक उन्नति योजना के तहत मोटा धान पर 731 रुपये प्रति क्विंटल तथा पतला धान पर 711 रुपये प्रति क्विंटल की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी। होली के त्योहारी माहौल में मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के साथ ही आगामी खरीफ सीजन की तैयारी को मजबूती देगी और कृषि गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

I tried mvp77onlinecasino and have to say…it’s solid. Quick deposits and the selection of games kept me busy. I would check it out: mvp77onlinecasino
Metbox… hmmm. I heard it was all the rage, so gave it a try. Found some cool stuff. Definitely something different. Worth checking it out if you’re bored, or just looking for something new metbox
888slotsvip? Alright, played a few rounds here. Has a decent selection of slots, pretty standard stuff overall. If you’re into slots, might be worth a shot. See for yourself right here: 888slotsvip