• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह दहेज प्रथा को बंद करने का प्रभावी कदम है: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 25, 2025
    Spread the love

    सारंगढ बिलाईगढ़, 25 मार्च 2025/सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन एकादशी के पावन तिथि में किया गया। सुबह से मंडी परिसर में वर वधु के परिजनों से भीड़भाड़ रहा। इस विवाह में राज्य शासन की ओर से वधु के बैंक खाता में 35 हजार रुपए का अनुदान दो तीन दिन में ऑनलाइन दिया जाएगा। 

     कार्यक्रम की शुरुआत में वेदी के अग्निकुंड में शादी के फेरे सहित सिंदूर बंदन, जयमाला और मंगलसूत्र का रस्म पूरा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर वर वधु को 35 हजार का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। वित्त मंत्री ने सभी नव वर वधु जोड़े को विवाह की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह शासकीय आयोजन सिर्फ अनुदान के लिए नहीं है, बल्कि देश और समाज में दहेज रूपी फैले कुरीति को मिटाना है। आज  218 युवा जोड़े और उनके पालकों ने समाज सुधार की दिशा में एक कदम उठाया है जो भविष्य के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, गुरपाल भल्ला, ज्योति पटेल, जगन्नाथ पाणिग्राही, सुभाष जालान, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा उपस्थित थे।