• Sat. Sep 26th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

मुख्यमंत्री साय ने धान बिक्री किये 84058 किसानों को दिया 3237.96 लाख रूपये

Bychattisgarhmint.com

Feb 28, 2026

कृषक उन्नत योजना के तहत मिला समर्थन मूल्य का अंतर राशि

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 फ़रवरी 2026/जिला मुख्यालय में कृषक उन्नत योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन शुक्ला भवन सारंगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान उपस्थित किसानों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और सरकार की विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 442948.84 मे.टन धान विक्रय के भुगतान राशि 104934.58 लाख रूपये जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 84058 किसानों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतर राशि 3237.96 लाख रुपये का हस्तांतरण बटन दबाकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सदस्य लता लक्षमे, शिवकुमारी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष सारंगढ़ ममता ठाकुर, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, सत्ता धारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, पत्रकारगण आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा किसानों को सहायता एवं प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में ग्राम सालर के किसान चोकलाल को बोनस राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र पाकर किसान ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई। 14 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरित किए गए। हितग्राही महिलाओं ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

3 thoughts on “मुख्यमंत्री साय ने धान बिक्री किये 84058 किसानों को दिया 3237.96 लाख रूपये”
  1. I have seen PayID as a payment method for some businesses online Financial institutions may implement daily limits
    for bank account payments, which also includes payments sent to
    a PayID. Your PayID may be locked and subject to a security investigation. To
    receive money, share your PayID with the person paying you.

    References:
    payidpokies1

Comments are closed.