सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप द्वारा प्रदेश की 515 नवीन समितियों के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 15 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। दोपहर 2 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसानों की गरिमामय उपस्थिति रही।सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के 15 नवीन समितियां जैसे भड़िसार, बोहराबहाल, गौरडीह, अमुर्रा, बरगांव, धनीगांव, बोईरडीह, सेन्दुरस, मढाईभांठा, धारासीव, सालिहाघाट, पचरी, देवसागर, रोहिना एवं टाटा को नई समिति के रूप में प्रारंभ किया गया है।
किसानों को होने वाले प्रमुख लाभ
किसानों को अब खाद, बीज और कृषि ऋण के लिए किसानों को लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। धान खरीदी केंद्रों की नजदीकी से किसानों के समय और परिवहन व्यय (किराया) की बचत होगी। नई समितियों के गठन से ऋण वितरण और पंजीयन जैसी प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। इस अवसर पर उपस्थित किसानों और जनप्रतिनिधियों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।
