• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला का किया औचक निरीक्षण

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 22, 2025
    Spread the love


    मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अप्रैल 2025/जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ  संजय कन्नौजे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड, सोनोग्राफी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, प्रसव कक्ष, लैब, स्टोर रूम, प्रयोग शाला, मरीज पंजीयन केंद्र, परामर्श कक्ष,जनरल वार्ड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय और अन्य वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल के प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ  संजय कन्नौजे ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से संवाद किया और व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने गर्भवती माताओं, मरीजों से पूछा कि क्या उन्हें समय पर उपचार, दवाइयां और भोजन मिल रहा है कि नहीं जिससे माताओं ने कलेक्टर साहब को अपने बीच पाकर खुश होकर बोले कि, हमेशा डॉक्टर चेक करने को आते हैं दवाई भी देते हैं। मरीजों ने अस्पताल की सुविधाओं पर अपने अनुभव साझा किए। डॉ अवधेश पाणिग्राही बीएमओ ने पोषण पुनर्वास केंद्र बंद होने की सूचना दी जिससे तत्काल संज्ञान में लेते हुए पोषण पुनर्वास केंद्र को जल्द ही सुचारु करने की बात कहीं। अस्पताल की व्यवस्था काफी अच्छा बताया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, बीएमओ डॉक्टर अवधेश पाणिग्रही, ईश्वर दिनकर बीपीएम उपस्थित थे।

    3 thoughts on “कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला का किया औचक निरीक्षण”

    Comments are closed.