• Wed. Oct 21st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सीईओ रीना बाबा साहेब कंगाले के प्रस्ताव को ईसीआई ने किया मंजूर

Bychattisgarhmint.com

Nov 27, 2023

छत्तीसगढ़ के 15 विधानसभा में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 नवंबर 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंजूरी प्रदान किया है। इसके अनुसार अब छत्तीसगढ़ के 15 विधानसभा में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिले के सारंगढ़ विधानसभा 17 में कोमल प्रसाद साहू, नायब तहसीलदार सारंगढ़, रूपाली मेश्राम, नायब तहसीलदार सारंगढ़, श्री राजेश पांडेय, सीएमओ सारंगढ़ और श्रीमती संजू पटेल, सीईओ जनपद पंचायत सारंगढ़ को अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा-43 में अर्पण कुर्रे, नायब तहसीलदार भटगांव, बंदेराम भगत, नायब तहसीलदार सरसींवा, पी.सी. कुर्रे, एसडीओ (पीडब्ल्यूडी) बिलाईगढ़, और शैलेन्द्र वर्मा, एसडीओ (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा-आरईएस) नियुक्त अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, पामगढ़, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बीजापुर और कोन्टा के लिए भी अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है।

300 thoughts on “सीईओ रीना बाबा साहेब कंगाले के प्रस्ताव को ईसीआई ने किया मंजूर”

Comments are closed.