• Sat. Jul 4th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

प्रत्येक दिन 8 ग्राहक करा रहे पीएम सूर्य घर का सेटअप इंस्टॉलेशन

Bychattisgarhmint.com

Jul 3, 2026

विभागीय स्टॉफ, बैंकर्स, वेंडर्स और बिहान सदस्य के सामूहिक योगदान से मिल रहा हितग्राहियों क़ो लाभ

1700 हितग्राहियों ने किया 5 लाख 88 हजार यूनिट बिजली उत्पादन, मिला 25 लाख 80 हजार रूपये का मुफ्त बिजली

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 जुलाई 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यों में तेजी आई है। कलेक्टर के द्वारा बैंकर्स और वेंडर्स का संयुक्त बैठक और बिहान के महिला सदस्यों क़ो प्रशिक्षित कर कार्य में शामिल करने से रिजल्ट अच्छा आने लगा है। योजना के क्रियान्वयन में तेजी आई है। सभी वेंडर्स लक्ष्य की प्रगति में कार्यरत हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिला सदस्यों के द्वारा मौखिक प्रचार, कार्यपालन अभियंता विद्युत प्रकाशचंद महानंदा और जिले के ऊर्जा विभाग के सभी विद्युतकर्मी, सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास और योगदान से प्रतिदिन 8 ग्राहक के घर में पीएम सूर्य घर का सेटअप इंस्टॉलेशन किया जा रहा है।सभी इच्छुक सरकारी कर्मियों के अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मियों द्वारा भी इस योजना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

 इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लक्ष्य सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले क़ो 4312 कनेक्शन स्थापित करने का लक्ष्य मिला है। जिले में अब तक 1700 से अधिक हितग्राही इस योजना का लाभ ले रहे हैं। हितग्राहियों के द्वारा 5 लाख 88 हजार यूनिट उत्पादन किया गया है, जिससे हितग्राहियों क़ो 25 लाख 80 हजार रूपये का सीधा लाभ मिला है। विगत अप्रैल, मई और जून माह में हितग्राही के घरों, प्रतिष्ठानों और शासकीय तथा निजी कार्यालयों में 550 से अधिक सेटअप स्थापित किया जा चुका है। 780 हितग्राहियों के द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की मांग क़ो विभाग और वेंडर द्वारा पूरा किया जा रहा है। सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के नागरिक इस योजना के माध्यम से अब वास्तव में “ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

1 से 3 किलोवाट सोलर से लाभ

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एक लाख 8 हजार रूपये का अनुदान सीधे उनके बैंक खाता में भुगतान किया जाता है। इस योजना से बिजली बिल कम और नवीन रोजगार सृजन होगा तथा अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। 

1 किलोवाट रूफ टाॅप सोलर क्षमता का संयंत्र स्थापित कराने पर कुल लागत 60 हजार का लागत आएगा, जिसमें केन्द्र सरकार की ओर से 30 हजार का अनुदान और  छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 15 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए हितग्राही को अपने घर में पीएम सूर्य घर का सेटअप लगाने के लिए न्यूनतम 15 हजार रूपए नगद या बैंक ऋण (लोन) के माध्यम से भुगतान करना होगा। 

2 किलोवाट रूफ टाॅप सोलर क्षमता का संयंत्र स्थापित कराने पर कुल लागत 1 लाख 20 हजार का लागत आएगा, जिसमें केन्द्र सरकार की ओर से 60 हजार का अनुदान और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 30 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए हितग्राही को अपने घर में पीएम सूर्य घर का सेटअप लगाने के लिए न्यूनतम 30 हजार रूपए नगद या बैंक ऋण (लोन) के माध्यम से भुगतान करना होगा। 

3 किलोवाट रूफ टाॅप सोलर क्षमता का संयंत्र स्थापित कराने पर 1 लाख 80 हजार का लागत आएगा, जिसमें केन्द्र सरकार की ओर से 78 हजार रूपए और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 30 हजार रूपए का अनुदान मिलेगा। इसके लिए हितग्राही को अपने घर में पीएम सूर्य घर का सेटअप लगाने के लिए न्यूनतम 72 हजार रूपए नगद या बैंक ऋण (लोन) के माध्यम से भुगतान करना होगा।

*योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया*

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सरल है। उपभोक्ता स्वयं पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन pmsuryaghar.gov.inपोर्टल, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उपभोक्ता अपने पसंद के वेंडर का चयन ऑनलाइन कर सकते हैं और सोलर पैनल स्थापना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी कर सकते हैं। यह योजना न केवल बिजली बिल में हर महीने हजारों रुपये की बचत करा रही है, बल्कि हितग्राहियों को हरित ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *