• Thu. Feb 5th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

धान खरीदी केंद्र सलिहा में टोकन, हमाल की समस्या नहीं : किसान संतराम चन्द्रवंशी  

Bychattisgarhmint.com

Dec 8, 2025

धान खरीदी केंद्र सलिहा में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 दिसंबर 2025/ धान खरीदी केंद्र सलिहा का निरीक्षण सहकारिता विस्तार अधिकारी विकासखंड बिलाईगढ़, सहायक खाद्य अधिकारी बिलाईगढ़ एवं नोडल अधिकारी सलिहा समिति के प्राधिकारी अधिकारी जय सिंह नाग द्वारा टोकन के साथ उपस्थित कृषकों के समक्ष किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान संतराम चन्द्रवंशी सहित अन्य किसानों के टोकन के आधार पर उनके द्वारा लाये गए धान की मात्रा के जांच किया गया। जांच के दौरान किसानों के द्वारा खरीदी केंद्र में नमी चेक करने के बाद आवक, धान की ढ़ेरी लगाकर बारदाना प्राप्त कर समिति के हमालों के द्वारा किसानों को धान तौल करते पाया गया।

 किसानों से धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों द्वारा पूछताछ करने एवं धान खरीदी के संबंध समस्या पूछने पर संतराम चन्द्रवंशी किसान के द्वारा जवाब दिया गया कि, धान खरीदी केंद्र सलिहा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। समिति कर्मचारियों के द्वारा तत्काल किसानों की समस्या का निराकरण किया जा रहा है। धान खरीदी में कोई परेशानी नहीं है। किसानों को सभी सुविधाएं मिल रहे हैं, जैसे सही समय पर टोकन, बारदाना, धान का तौल आदि किया जा रहा है। समिति के द्वारा किसी भी किसान से धान का तौल, सिलाई नहीं कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *