• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से किसान खेमराज पटेल और शिवकुमार चंद्रवंशी होंगे सम्मानित 

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 3, 2024
    Spread the love

    कलेक्टर धर्मेश साहू ने किसान खेमराज पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दी 

    सारंगढ बिलाईगढ जिले के किसान हैं खेमराज पटेल

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 नवंबर 2024/ राज्योत्सव 2024 में डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए सारंगढ बिलाईगढ जिले के किसान खेमराज पटेल और कबीरधाम जिले के शिवकुमार चंद्रवंशी का चयन सर्वोत्कृष्ट कृषक के रूप में किया गया है। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने खेमराज पटेल ग्राम गंधराचुंवा, विकासखण्ड- सारंगढ़ को डॉ खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार 2024 हेतु चयन किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर यह पुरस्कार राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2024 के दौरान कृषक को प्रदान किया जायेगा जो कि जिले के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

    कृषक खेमराज पटेल ग्राम गंधराचुंवा  विकासखण्ड सारंगढ़ के निवासी हैं। उनके जीविकोर्पाजन का मुख्य साधन कृषि है। खेमराज पटेल शुरु से ही नवाचारी एवं दृढ़संकल्पी कृषक रहें हैं। उनके द्वारा समय-समय पर कृषि वैज्ञानिक एवं विभागीय अधिकारी द्वारा दिये गये सलाह एवं तकनीकियों को अपनाते हुए वर्तमान में 6.158 हे. से समन्वित (फसलोत्पादन, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन (गाय, बकरी एवं मुर्गी)) कृषि कर रहे हैं। 

    उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ अंचल के किसान विजय यादव को वर्ष 2009, रामगोपाल साहू केड़ार को 2014, डेढ़राज चन्द्रा, गाताड़ीह को 2014, लक्ष्मण कुमार पटेल कंचनपुर को 2016, खीरसागर पटेल मानिकपुर को 2019, मुकेश चौधरी नवापाली को 2021 में डॉ खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार से अलंकृत किया जा चुका है।