• Sat. Jul 4th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त रणनीति तैयार

Bychattisgarhmint.com

Jul 3, 2026

समन्वय बैठक में जनजागरूकता, लार्वा नियंत्रण, फॉगिंग और वार्ड स्तर पर संयुक्त कार्यवाही पर विशेष जोर
रायगढ़, 3 जुलाई 2026/ मानसून के दौरान डेंगू की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और जनसहभागिता पर आधारित कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, नगर निगम के एमआईसी सदस्यगण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी. कुलवेदी, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में डेंगू के संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष अभियान चलाने, जलभराव वाले स्थानों की नियमित सफाई, घर-घर लार्वा सर्वे, आवश्यकतानुसार फॉगिंग, स्वच्छता गतिविधियों में तेजी लाने तथा वार्ड स्तर पर संयुक्त मॉनिटरिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही डेंगू नियंत्रण अभियान में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा नियमित रूप से लार्वा सर्वे, स्रोत नष्ट करने की कार्रवाई, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा स्वच्छता अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि डेंगू के प्रसार को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके।
बैठक में नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घरों, आंगन एवं आसपास किसी भी प्रकार से पानी जमा न होने दें। कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों एवं अन्य जलपात्रों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई एवं पानी बदलना सुनिश्चित करें। यदि किसी व्यक्ति में तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द अथवा डेंगू के अन्य लक्षण दिखाई दें तो बिना विलंब निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराएं। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से प्रशासनिक प्रयासों के साथ जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता डेंगू मुक्त रायगढ़ के संकल्प को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की है।

2 thoughts on “डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त रणनीति तैयार”
  1. This is a good tip especially to those new to the blogosphere.
    Short but very precise information… Many thanks for sharing this one.
    A must read post!

  2. I wanted to thank you for this very good read!! I definitely enjoyed every little bit of it.

    I’ve got you saved as a favorite to check out new things you
    post…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *