• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    केलो नदी कायाकल्प योजना को मिली रफ्तार

    Bychattisgarhmint.com

    May 20, 2025
    Spread the love

    पंचधारी, जेलपारा एवं अतरमुड़ा एनीकट के जीर्णोद्धार हेतु रायगढ़ पहुंचे जल संसाधन विभाग के राज्य स्तरीय अधिकारी
    रायगढ़, 20 मई 2025/ रायगढ़ शहर की जीवनदायिनी केलो नदी के संरक्षण, संवर्धन और पुनरुद्धार हेतु बहुप्रतीक्षित योजनाओं को अब नई दिशा मिल रही है। वर्ष 2025-26 के बजट में सम्मिलित केलो नदी कायाकल्प योजना के अंतर्गत पंचधारी एनीकट एवं जेलपारा एनीकट के जीर्णोद्धार, अतरमुड़ा एनीकट के निर्माण एवं खर्राघाट बैराज के कार्यों की प्रगति हेतु आज जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का दल रायगढ़ पहुंचा।
              इस निरीक्षण दल में प्रमुख अभियंता श्री इन्द्रजीत उईके, मुख्य अभियंता श्री दीपक भुमरेकर, अधीक्षण अभियंता श्री आलोक अग्रवाल, श्री प्रसुन्न शर्मा, श्री बडिया एवं श्री संजय पाठक शामिल रहे। अधिकारियों ने सर्वप्रथम पंचधारी एनीकट का निरीक्षण कर उसे ओजी टाईप एनीकट के रूप में जीर्णोद्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पंचधारी एनीकट से पंप हाऊस तक सीढ़ी बनाने एवं नदी के बण्ड प्रोटेक्शन एनीकट के अपस्ट्रीम में सफाई करने, खर्राघाट बैराज एवं अतरमुड़ा एनीकट के निर्माण हेतु चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण कर बैराज की ऊचाई 04 मीटर रखने एवं सुरक्षा संबंधी उपायों को करने एवं शीघ्र सभी योजनाएं जो वर्ष 2025-26 के बजट में सम्मिलित है तत्काल डीपीआर तैयार कर शासन को प्रशासकीय स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिए। 
              उक्त निरीक्षण के दौरान स्थानीय जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री आर.आर.सारथी, श्री होमेश नायक, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग रायगढ़, श्री मनीष गुप्ता कार्यपालन अभियंता केलो परियोजना सर्वेक्षण संभाग रायगढ़, श्री जमुना सिंह वारे कार्यपालन अभियंता केलो परियोजना निर्माण संभाग लाखा अ.मु.खरसिया, श्रीमती मंजू गोपाल कार्यपालन अभियंता मिनीमाता हसेदव बांगो नहर संभाग क्रमांक 5 खरसिया एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

    50 thoughts on “केलो नदी कायाकल्प योजना को मिली रफ्तार”

    Comments are closed.