• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    खरसिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 2, 2023
    Spread the love

    लैब टेक्नीशियन के घर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर चौकी खरसिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    आरोपी से चोरी गये 1,10,000 रुपए के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, आरोपी गया जेल

    रायगढ़ । कल दिनांक 01/11/2023 को पुलिस चौकी खरसिया में ग्राम मौहापाली में रहने वाले सत्यनारायण देवांगन द्वारा दिनांक 31/10/2023 के रात्रि उसके मकान से करीब ₹1,10,700 के सोने चांदी के आभूषणों की चोरी के संबंध में आवेदन दिया गया । सत्यनारायण देवांगन बताया कि वह लैब टेक्नीशियन है तथा उसकी पत्नी भी कामकाजी महिला है । 31 अक्टूबर के शाम घर में ताला बंद कर अपने-अपने काम पर गए हुए थे, रात करीब 10:00 बजे घर आए तो देखे मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर अलमारी के सामान बिखरे पड़े हुए थे । चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी द्वारा चोरी के वारदात की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया को देकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल अपने मुखबिरों को सक्रिय कर स्टाफ को माल मुलाजिम पतासाजी में लगाया गया । तत्काल खरसिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर मौहापाली में रहने वाले संदिग्ध युवक सूरज सोनवानी उर्फ चिल्लू को हिरासत में लिया गया जिसे चोरी के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने गांव के सत्यनारायण देवांगन को जानना पहचाना और 31 अक्टूबर की रात्रि दीवाल फांदकर सत्यनारायण के घर अंदर घुसना और अलमारी को छड़ से तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरातों की चोरी करना स्वीकार किया है । आरोपी सूरज सोनवानी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने चोरी गए सारे जेवरात कीमती 1,10,700 की मशरूका आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया है जिसे आज नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । माननीय न्यायाधीश द्वारा आरोपी के कृत्य पर जेल वारंट जारी किये जाने पर *आरोपी सूरज सोनवानी उर्फ चिल्लू पिता छोटकू सोनवानी उम्र 20 वर्ष ग्राम मौहापाली खरसिया* को जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चन्द्रा, मुकेश यादव की विशेष भूमिका रही है ।