• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा मामले के फरार दो और आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 2, 2023
    Spread the love

    रायगढ़ । सत्तीगुड़ी चौक पर 29 सितंबर की रात एक युवक के साथ हुई मारपीट घटना में शामिल रहे दो और आरोपी- अमन मेश्राम और प्रकाश नेताम को आज कोतवाली पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा की गैर जामानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट दाखिल किया है । कल दिनांक 01.10.2023 को अपचारी बालक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । घटना को लेकर प्रार्थी/आहत अजय दास मानिकपुरी पिता जगत दास उम्र 23 साल निवासी कोतरारोड कल्लू पान ठेला के पास थाना कोतवाली रायगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की 29 सितंबर के शाम अपने मोहल्ले का गणेश विसर्जन करने विजयपुर जा रहा था जो गांधी पुतला के पास से अकेले पैदल लौटकर वापस घर आने लगा, रात्रि करीब 9:30 बजे सत्तीगुडी चौक के पास रुककर अजय अपने भाई विनोद महंत को लेने सत्तीगुडी चौक बुलाया , उसी समय सत्तीगुडी चौक पर वास्तव ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथियों के साथ वहां पहुंचे । वास्तव ठाकुर ने अजय दास को उसके मोटर सायकल में बैठकर साथ चलने बोला । अजय के मना करने पर सभी एक राय होकर अजय को गाली गलौज करते मारपीट कर मोटर सायकल में जबरन बिठाकर अष्टभुजी मंदिर के पास बने क्लब में ले जाकर बिज्जू ठाकुर के साथ हत्या करने की नियत से हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट कर चोंट पहुंचाये । आहत के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, हत्या का प्रयास, बलवा की सुसंगत धाराओं में अपाध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी किया गया । आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे । मामले में कल दिनांक 01.10.2023 के दोपहर तीन आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथी अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया जिन्हें सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया, आरोपी वास्तव ठाकुर और सागर विश्वकर्ता को जेल वारंट पर जेल एवं नाबालिक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है । आज छापेमारी दौरान मुखबिर सूचना पर फरार दो आरोपी – (1) अमन मेश्राम पिता विनोद मेश्राम उम्र 20 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 02 रायगढ़ थाना कोतवाली (2) प्रकाश नेताम पिता गणेश राम नेताम उम्र 23 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 1 रायगढ़ थाना कोतवाली को कोतवाली पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा की गैर जामानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट दाखिल किया है । मामले में अपचारी बालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, फरार अन्य आरोपियों की टीआई कोतवाली शनिप रात्रे के नेतृत्व में टीम लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है ।

    1,826 thoughts on “अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा मामले के फरार दो और आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल”

    Comments are closed.