• Thu. Oct 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पकड़ा गया चोर

Bychattisgarhmint.com

Oct 19, 2025

आरोपी से 3.75 लाख का वाहन बरामद कर भेजा गया जेल

रायगढ़, 19 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद किया है। वाहन सीएसपीडीसीएल (CSPDCL) जोन-1 कार्यालय से चोरी हो गया था। जूटमिल छठ घाट के पास रहने वाले मनीष सिंह ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चार पहिया छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 13 AU 3594 रायगढ़ CSPDCL जोन-1 कार्यालय में एक वर्ष से फ्यूज ऑफ कॉल और मरम्मत कार्य के लिए लगाया गया था। 17 अक्टूबर 2025 की रात कार्यालय परिसर से वाहन चोरी हो गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 533/2025 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति टेकचंद साहू चोरी हुए वाहन के पास मंडराता दिखा। पुलिस ने तुरंत संदेही का पता लगाकर उसके घर पर दबिश दी, जहां चोरी किया गया वाहन मिला। पुलिस ने आरोपी टेकचंद साहू पिता श्याम सुंदर साहू उम्र 29 वर्ष निवासी सावित्री नगर बजरंगपारा रायगढ़ थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर चोरी गया छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 13 AU 3594 कीमती 3 लाख 75 हजार रुपये बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया। चोरी के इस खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल और सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा और हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

One thought on “कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पकड़ा गया चोर”

Comments are closed.