• Wed. Jun 24th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहान, वृद्धजनों का किया सम्मान और जाना हालचाल

Bychattisgarhmint.com

Jun 23, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे जनसंपर्क अभियान के तहत की मुलाकात, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

रायगढ़। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत महापौर जीवर्धन चौहान ने पहाड़ मंदिर स्थित आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों का हालचाल जाना, उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया।महापौर चौहान ने वृद्धजनों के बीच समय बिताते हुए उनसे संवाद किया और उनके अनुभवों को सुना। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजन हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। ऐसे वरिष्ठजनों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।इस अवसर पर महापौर ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने वृद्धजनों से योजनाओं के संबंध में चर्चा करते हुए उनकी राय भी जानी।वृद्धाश्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों ने महापौर के इस आत्मीय व्यवहार की सराहना की तथा उनसे खुलकर चर्चा की।इस दौरान वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और समाज में बुजुर्गों के सम्मान एवं देखभाल के महत्व पर भी विचार व्यक्त किए।महापौर चौहान ने कहा कि समाज के बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा करना हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे अवसर हमें उनके बीच जाकर उनसे जुड़ने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *