• Thu. May 7th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा

Bychattisgarhmint.com

Oct 22, 2023

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्य में आदेशित अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शासकीय अस्पतालों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध ना होने की स्थिति में अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य एवं राज्य के बाहर अस्पतालों को भी चिन्हांकित किया गया है। राज्य के भीतर राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी अस्पताल मोवा, श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर तथा एनएचएमएमआई अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार राज्य के बाहर हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल तथा विशाखापट्टनम के अपोलो अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि निर्वाचन कार्य में शामिल शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा सुरक्षा बलों एवं स्टाफ के उपचार की सुविधा जिले के शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध ना होने की स्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में डॉ.खेेमराज सोनवानी, उप संचालक, राज्य नोडल एजेंसी मोबा.नंबर (98278-72102, 0771-4026201) के साथ समन्वय कर कार्य संपादित किया जाएगा।

27 thoughts on “निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा”
  1. UFC Perth
    The Octagon in Perth is always an incredible atmosphere, but if you actually intend to come out ahead, you have to separate the home crowd’s “Aussie” cheers from the real matchup analysis.

  2. The upcoming PFL Sioux Falls event at the Sanford Pentagon presents a high-quality mix of homegrown talents and divisional stalwarts looking to solidify their spot in the 2026 season.

  3. On Saturday, that home-field dynamic will be felt most acutely in the case of Florim Zendeli, a man expected to walking into a hornet’s nest to face the local favorite, Logan Storley.

  4. ACA 203 arrives in Tashkent with a high-stakes flyweight headliner and a fight lineup that draws strongly from the company’s regional power base in Uzbekistan.

  5. Come May 8, the ACA 203 card rolling into Tashkent offers a quintessential look at the top-tier, grueling style that has become the hallmark of the Absolute Championship Akhmat .

  6. UFC
    For those seeking a card where the bookmakers essentially glanced at the win-loss columns and stopped there , ACA 203 taking place in Tashkent is a treasure trove you won’t want to miss.

  7. If you’re looking to cash in on local heavyweights who brawl as if a meter is ticking outside the cage UAE Warriors 70 is your ideal hunting ground .

  8. UAE Warriors 70 touches down at the Space42 Arena in Abu Dhabi on Friday, May 8 presenting an event dense with regional experts and veteran international fighters chasing a final launchpad to major organizations .

  9. UFC
    UAE Warriors 70, taking place on May 8, 2026, at the Space42 Arena in Abu Dhabi is a fight card shaped by established names hunting a return to the global platform and rising stars from the region.

  10. ACA Young Eagles 64, slated for mid-May 2026 inside Grozny stands as a classic illustration of a fight card where the bookmakers’ numbers frequently obscure the real gap in technical skills, particularly within the prospect levels of ACA .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *