• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    होली पर एसएसपी शशि मोहन ऑन फील्ड सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जवानों को मुस्तैदी के निर्देश

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 4, 2026
    Spread the love

    रायगढ़ शहर और किरोड़ीमल नगर के वार्डो में पैदल मार्च कर दिए होली की बधाई और शांति पूर्वक होली मनाने की हिदायत

    प्रमुख चौक–चौराहों पर तैनात बल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश

    ड्रोन निगरानी और सतत पेट्रोलिंग से शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश – उत्पात करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, 4 मार्च। होली पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह स्वयं सुबह से ऑन फील्ड रहकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है ।

    एसएसपी ने सुबह रायगढ़ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील पॉइंट्स का भ्रमण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को मुस्तैद रहकर कर्तव्य पालन के निर्देश दिए। इसके पश्चात किरोड़ीमल क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में होली व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की समझाइश दी तथा त्योहार की शुभकामनाएं दीं। शहर/किरोड़ीमल नगर के विभिन्न बस्तियों में लगातार पेट्रोलिंग कर लोगों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार के उत्पात, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर एवं पेट्रोलिंग टीम उपस्थित रही। अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे। शहर में 5 ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है, वहीं पुलिस बल की 28 मोबाइल पेट्रोलिंग लगातार सक्रिय है।

    👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की अपील –
    “सभी नागरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ होली मनाएं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल सूचना दें, पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी”