अभियान में एकजुट हुए ग्रामीण, लिए जल संरक्षण की शपथ
जिले के 07 विकासखंडों में जल संरक्षण की दिशा में चलाया जा रहा व्यापक अभियान
रायगढ़, 29 मई 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में ‘मोर गाँव, मोर पानी’ महा-अभियान के तहत जिले के 07 विकासखंडों में जल संरक्षण की दिशा में एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गांव में जल संरक्षण के तरीकों को अपनाना और बढ़ावा देना है, ताकि जल के विवेकपूर्ण उपयोग की आदतें आमजनों के मन में विकसित हों और भविष्य में होने वाले जल संकट से बचा जा सके।
अभियान के तहत जन जागरुकता, श्रमदान एवं शपथ जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के विकासखंडों में कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरुकता रैली, जल सरंक्षण की शपथ दिलाई गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों सरंपच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक के साथ-साथ उपस्थित ग्रामीणों एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा जल संरक्षण की दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली। इस अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जल के प्रत्येक बूंद को सहेजने और जल के उचित उपयोग के लिए जागरूकता पैदा करना है। इस अभियान में वर्षा जल संचयन, सोख्ता गड्ढे, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप गड्ढा, और वृक्षारोपण जैसे उपाय शामिल हैं। ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान से छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और जल के उचित उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ रही है और जल संकट को कम करने में मददगार साबित हो रही है। मोर गाँव, मोर पानी महा-अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में वॉल राइटिंग एवं पीएचई के जल स्तर के डाटा ग्राम पंचायत के शासकीय भवनों में लिखे जा रहे हैं जिससे जन जागरुकता को बढ़ावा मिलेगा।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत जोरापाली जनपद पंचायत रायगढ़ में ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाअभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण जन को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना और भविष्य में होने वाले जल संकट के निदान हेतु उपाय बताना है। कार्यक्रम के समापन में ग्राम में रैली निकाली गई। जिसमें ग्रामीणों ने जल संरक्षण के महत्व के बारे में नारे लगाए और लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत, सरपंच, सचिव, पंच एवं बिहान की दीदी उपस्थित रही।
ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल संरक्षण के लिए शपथ ली और भविष्य में जल संकट के निदान हेतु उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया और उन्हें जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
जल संरक्षण के लिए ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाअभियान का हुआ आगाज
Related Post
One thought on “जल संरक्षण के लिए ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाअभियान का हुआ आगाज”
Comments are closed.

I was looking for this. Really refreshing take on the information. Thanks a lot.