• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    पीएम मोदी ने किया प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 12, 2025
    Spread the love


    पीएम मोदी के कार्यक्रम में वेबकास्ट के माध्यम से शामिल हुए किसान

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 अक्टूबर 2025/भारत सरकार ने कृषि उत्पादकता और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत 100 आकांक्षी कृषि ज़िलों की घोषणा की है । कृषि को आसान, आधुनिक और अधिक लाभदायक बनाने के लिये केंद्रीय बजट 2025 में इस योजना का घोषणा किया ए है ।  प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को  नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पीएम धन धान्य कृषि योजना, पल्सेस मिशन एवं अन्य योजनाओं का शुभारंभ किया।

    पीएम धन धान्य कृषि योजना के लिये कोई अलग बजटीय आवंटन नहीं है। यह 11 विभागों की 36 मौजूदा योजनाओं के बजट को एकीकृत करता है, जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (नकद हस्तांतरण), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (फसल बीमा) और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (सिंचाई) शामिल है। इसका वार्षिक परिव्यय 2025-26 से 2030-31 तक 24,000 करोड़ रुपए है, जो कुल मिलाकर 1.44 लाख करोड़ रुपए है । बजट में लगभग 40% सब्सिडी के लिये, 30% बुनियादी ढाँचे के लिये, 20% ऋण के लिये तथा 10% प्रशिक्षण और बाज़ार समर्थन के लिये निर्धारित किया गया है। योजना के मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादकता और किसान आय में वृद्धि करना, फसल विविधीकरण और संधारणीय कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, कटाई के बाद भंडारण और मूल्य संवर्द्धन का विस्तार करना, आय के स्रोतों में विविधता लाने के लिये महिलाओं, युवाओं और संबद्ध क्षेत्रों (जैसे, डेयरी, मत्स्य, कुक्कुट पालन) को समर्थन देना, आयात पर भारत की निर्भरता कम करने के लिये खाद्यान्न, दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना, सिंचाई के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करना और दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक दोनों कृषि ऋणों तक पहुँच में सुधार करना है। 

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के शुभारंभ दिवस में शनिवार को प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु संचालक कृषि के आदेश एवं कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश तथा मार्गदर्शन पर जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत स्तर एवं जिले के सेवा सहकारी समितियों में कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिला स्तर पर कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष सीताराम पटेल   संरक्षक ननकीदाउ साहू एवं कृषक गण शामिल हुए। 

    सारंगढ़ विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीपक कुमार बंजारे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं विकासखंड के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा कृषकगण समिलित हुए।  बरमकेला जनपद सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अजय नायक उपाध्यक्ष जिला पंचायत, डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत, बसंत कुमार नायक वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी,  शारदा पैकरा बीज प्रक्रिया प्रभारी श्री मुकेश चौधरी प्रगतिशील कृषक बरमकेला अंचल के स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं कृषकगण को वेब कास्ट के माध्यम से जोड़ा गया। 
    प्रत्येक क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कृषकों को उनके क्षेत्र के ग्राम पंचायतों एवं सहकारी समितियों में इस कार्यक्रम का अवलोकन कराया गया । इस आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में लगभग 788 कृषकों को वेबकास्ट के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन से जोड़ा गया।

    One thought on “पीएम मोदी ने किया प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ”

    Comments are closed.