• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने एनएसएस शिविर में युवाओं को प्रेरित किया

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 24, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़–बिलाईगढ़, 24 अक्टूबर 2025/  भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश अनुसार आदर्श ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रधानपुर में किया गया है। इस शिविर में पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उनके आगमन से पूरे शिविर में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बन गया। 

    मुख्य अतिथि एसपी वार्ष्णेय ने अपने उद्बोधन में “डिजिटल इंडिया” के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल साधनों का सही उपयोग कर भारत को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।
    उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नैतिक मूल्यों तथा जैविक खेती के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। 

    एसपी वार्ष्णेय ने कहा कि देश में बढ़ रही अजैविक खेती से पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है। इसलिए युवाओं को जैविक खेती अपनाकर हरित भारत के निर्माण में सहयोग देना चाहिए।
    उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारियाँ साझा की तथा विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के अत्यंत तार्किक और प्रेरणादायक उत्तर दिए। यह कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। यह शिविर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, अनुशासन और समाजसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

    कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष तुलाराम साहू, विद्यालय के प्राचार्य विद्याधर चौहान, गाँव के गणमान्य नागरिक फागुलाल साहू, कपिल देव मिरी, राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सहसराम साहू,  आदर्श महिला महाविद्यालय के वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी कमलकांत यादव, आदर्श ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद के कार्यक्रम अधिकारी गोपाल प्रसाद साहू, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विक्रम कुर्रे एवं विनोद कुमार खांडे, विद्यालय के अन्य शिक्षक–शिक्षिकाएँ तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।